मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना 2022 – MP e Uparjan Registration, Download Mobile App

MP e uparjan registration Process | मध्यप्रदेश ई-उपार्जन योजना 2022 | e uparjan mp mobile app

इस आर्टिकल में आप ई उपार्जन मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी प्रपात कर सकते है यह योजना मध्य प्रदेश के किसान भाईओ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसकी सम्पूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना 2022 – MP e uparjan 2022-23

मध्यप्रदेश ई-उपार्जन योजना 2022 की शुरुआत मध्यप्रदेश के किसानों के लिए की गई। ई उपार्जन योजना का उद्देश्य ऐसे किसानों को लाभ पहुँचाना हैं, जिनको फसल बेचने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जिसके द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सरकार रबी व खरीफ़ की फसलों को आसानी से बेच सकते हैं। अगर कोई किसान सरकार के फसल समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच सकते हैं। MP e uparjan योजना का प्रयोग मध्यप्रदेश के इच्छुक किसान कर सकते हैं। किसी भी किसान पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है।

E uparjan MP Objective – ई उपार्जन पंजीयन उद्देश्य

सरकार समर्थन मूल्य पर मध्यप्रदेश सरकार को फसल बेचना किसी के अनिवार्य नहीं है। ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण केवल वो ही किसान पंजीकरण कर सकते हैं जो अपनी फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचना चाहते हैं। MP e uparjan योजना के अन्तगर्त मध्यप्रदेश सरकार मध्यप्रदेश की उपजाऊ भूमि तथा फसल उत्पादन का आंकलन करना चाहती हैं। जिससे मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हित मे अच्छे फैसले ले सके। जिस प्रकार केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और किसानों को उचित लाभ मिल सके। ठीक उसी प्रकार मध्यप्रदेश सरकार ने भी किसानों को लाभ पहुँचाना हैं।

Name of PortalMP E Uparjan
StateMP
Web sitehttp://mpeuparjan.nic.in/
उद्देश्यअनाज की खरीदी
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान

Click Here for MP Rojgar Portal

Benefits of MP e uparjan – ई उपार्जन पंजीयन के लाभ

  • मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना में मध्यप्रदेश के किसान अपना पंजीकरण घर बैठे-बैठे कर सकते हैं। मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना में पंजीकरण करने के बाद किसान समय की बचत कर सकते हैं। पहले जब किसान अपनी फसलों को सरकारी अनाज मण्डियों में ले जाया करते थे, तो उन किसानों को उनकी फसलों को बेचने में बहुत दिनों का समय लगता था।
  • मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना में पंजीकरण करने के बाद किसान अपनी मर्जी के अनुसार समय का चुनाव करके अपनी फसल को मण्डी में जाकर आसानी से बेच सकता है।
  • बहुत दिनों तक अनाज मण्डियों में पड़े रहने के बाद किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता था। तथा काफी समय तो फसल के दामों में एकदम गिरावट आ जाती थी, जिसके कारण किसान दुखी होकर समथर्न मूल्य से भी कम कीमत पर अपनी फसलों को बेचने में विवश हो जाता था। इस योजना के द्वारा अब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल को बेच सकता है।
  • e uparjan mp registration करने के बाद फसल बिक्री की एक निश्चित तिथि का पता चल जाता हैं। जिसके कारण किसानों फसल को मण्डियों में ले जाने वाले किराए में राहत मिलती है। और फसलों के उचित दाम भी मिल जाते। इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के सभी किसानों को पैसे तथा समय दोनों की बचत होती है।
  • e uparjan mp registration कोई विशेष वर्ग के किसानों के लिए नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश का प्रत्येक वर्ग का किसान इस योजना का लाभ उठा सकता है। तथा मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना में पंजीकरण कर सकता है।
  • मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना में पंजीकरण करना बहुत ही सरल है। इसमें किसान अपने मोबाईल फोन पर घर बेठे बैठे पंजीकरण कर सकते हैं।
  • अगर किसी कारणवश किसान अपना पंजीकरण करने में असमर्थ हैं तो वह नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना में पंजीकरण दस्तावेज – Document for MP e uparjan

  • किसान के पास अपना आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान के पास अपनी समग्र आईडीई होनी चाहिए।
  • किसान के पास अपना स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान के पास हाल ही में प्रयोग कर रहे अपने बैंक खाता क्रमांक की पासबुक होना अनिवार्य है।
  • ऋण पुस्तिका का विवरण होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान के पास हाल ही में प्रयोग कर रहे मोबाईल नम्बर का होना अनिवार्य है।
  • किसान के पास हाल ही में खिंचवाई हुई रंगीन पासपोर्ट साइज की फ़ोटो होनी चाहिए।

दिशा निर्देश – Important Instruction for registration

  • किसान अपना पंजीयन आधार कार्ड नम्बर तथा समग्र आई डी के आधार पर कर सकते हैं।
  • पंजीयन के आधार कार्ड तथा समग्र आई डी का होना अनिवार्य है।
  • यदि किसान के पास आधार कार्ड तथा समग्र आई डी दोनों नहीं हैं तो कृपया किसान नजदीकी ग्राम पंचायत से सम्पर्क करें।
  • किसान अपनी परिवार समग्र आई डी से सदस्य समग्र आई डी खोज सकते हैं।
  • बैंक खाता क्रमांक पासबुक में से देख कर सही प्रविष्ट करें।
  • यदि आधार नम्बर लोड नहीं हो रहा हो तो समग्र आई डी से अपना पंजीयन करें।
  • पंजीयन के पश्चात पावती प्रिंट करें तथा खरीदी के समय पावती ले जाना अनिवार्य है।
  • पंजीयन के लिए मोबाइल नम्बर होना अनिवार्य है।

Click here for MP samarg ID

MP uparjan registration

किसान भाई को ई उपार्जन में पंजीयन करने के लिए नज़दीकी पंजीयन केंद्र या पंजीयन क्योस्क पर विजिट करना होगा। नज़दीकी केंद्र आप ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से देख सकते है। इसके लिए आपको साइट पर विजिट कर सकते है। 

मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना 2022 में पंजीकरण – How to check e uparjan mp registration

मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना 2022 में पंजीकरण purchase centre के माध्यम से ही किया जा सकता है।

e uparjan MP registration check करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें:-

  • मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना 2022 में पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद सबसे पहले आपको रबी या खरीफ़ की फसल 2022 किसान पंजीयन का आवेदन का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको ख़रीफ या रबी 2022 -21 पर क्लिक करना होगा जहाँ आपको पेज कुछ नीचे दिए गए चित्र के जैसा होगा।

  • रबी या खरीफ़ की फसल किसान पंजीयन का विकल्प का चयन करने के बाद आप सीधे ही अगले पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • किसान पंजीयन/आवेदन सर्च पर क्लिक करने पर आप अगले पेज पर चले जायेगे और आपको जिला चुने, किसान कोड( kisan code /मोबाइल न./समग्र न. )प्रविष्ठ और कॅप्टचा कोड भरने को कहा जायेगा।

  • ये सब जानकारी प्रविष्ट करने के बाद कैप्चा कोड प्रविष्ट करे, तथा खोजे विकल्प का चयन करें।
  • खोजे विकल्प का चयन करने के बाद आप अगले पेज पर आपको किसान की व्यक्तिगत जानकारी तथा बैंक की जानकारी प्राप्त हो जायगी।
  • किसान पंजीयन कोड भी आप यहाँ देख सकते है।
  • यदि किसान मोबाईल नम्बर में कोई संशोधन या बदलाव करना चाहता है तो किसान आसानी से उसी पेज से कर सकता है।

MP E uparjan पर किसान अपने भुगतान की कैसे स्थिति देखे

इसके लिए आपको बताई गयी वेबसाइट पर जा कर भुगतान जानकारी पर क्लिक करना होगा जिसके बाद अगले पेज पर आपको किसान कोड भरना होगा और इसके बाद चित्र में दिया गया कॅप्टचा भरना होगा।

ये सब जानकारी भरने के बाद आपको “भुगतान जानकारी देखे “पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने भुगतान की स्थिति आ जाएगी।

MP E uparjan Slot Booking – स्लॉट बुकिंग

इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और रबी 2022 -23 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अगले पेज पर लिंक ओपन होगा जहां से स्लॉट बुकिंग कर सकते है।

MP E Uparjan मोबाइल ऍप डाउनलोड कैसे करे ?

  • सबसे पहले किसान को अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर ऐप पर जाना होगा।
  • उसके बाद किसान को उसके सर्च इंजन में MP E Uparjan लिख कर ऐप को ढूंढना होगा।
  • उसके बाद किसान को सबसे ज्यादा उच्चतम मूल्यांकित ऐप को डाऊनलोड तथा इंस्टाल करना होगा।
  • मोबाइल ऐप को इंस्टाल करने के बाद किसान घर बैठे बैठे MP E Uparjan ऐप की मदद से रबी तथा खरीफ़ की फसल का पंजीकरण करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसान ई उपार्जन ऐप पर जाकर भी अपना मोबाईल नम्बर या समग्र आई डी डालकर,मोबाईल ऐप डाऊनलोड करने का लिंक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

ऑफिसियल साइट के अनुसार ई-उपार्जन के माध्यम से विगत 5 वर्षो में कुल 118.57 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए निशुल्क पंजीक्रत हुए,जिनमे से 64.35 लाख किसानो से 2415.62 लाख एम्. टी. अनाज खरीदा गया, जिसका रु. 69111 करोड़ का भुगतान किया गया ।

पूछे गए प्रश्न व उनके उत्तर

मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना क्या है ?

ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कर मध्य प्रदेश के किसान सीधे सरकार को समर्थन मूल्य पर अपनी मर्जी के अनुसार समय का चुनाव करके अपनी फसल को मण्डी में जाकर बेच सकते है।

मध्यप्रदेश ई उपार्जन योजना पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

इसके लिए पहले आपको सम्रग पोर्टल पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा और mpeuparjan.nic.in पर जाकर पर जाकर पंजीयन करना होगा ।

उपार्जन केन्द्र में फसल की खरीददारी कैसे की जाएगी ?

उपार्जन केन्द्र मे होने वाली अनाज खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया ई -उपार्जन के माध्यम से ही की जाएगी।

Related Post