Delhi Marriage Registration, Apply Online & Helpline Details | दिल्ली मैरिज रजिस्ट्रेशन

यदि आप भी विवाहित हैं या विवाह करने कि सोच रहे हैं लेकिन आप नहीं जानते हैं कि शादी का प्रमाण पत्र कहा बनता है और कैसे बनता है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं आज हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि Delhi marriage registration

कैसे किया जाता है, इसके लिए कौन कौन से दस्तावेज की जरूरत होती है, कितना समय लगेगा सब कुछ हम आसान तरीके से समझाने वाले हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Delhi Marriage Registration

दोस्तों बहुत सारे लोग शादी तो कर लेते हैं लेकिन विवाह पंजीकरण नहीं करवाते है। इससे कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता है।

वर्ष 2006 में जब सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं कि सुरक्षा को देखते हुए यह प्रक्रिया शुरू कि है तब से ही विवाह का पंजीकरण करवाना अनिवार्य हो गया है।

विवाह प्रमाणपत्र एक आधिकारिक दस्तावेज होता हैं इससे पति या पत्नी कभी भी साबित कर सकते हैं कि वो शादीशुदा हैं।

Delhi marriage registration का उपयोग

विवाह प्रमाणपत्र का उपयोग आप निम्न प्रकार से कर सकते हैं –

  • राशनकार्ड बनवाने के लिए
  • विवाह होने के पश्चात किसी भी देश में घूमने जाने के लिए वीजा बहुत जरूरी होता है और वीजा बनाने के लिए आपका मैरिज सर्टिफिकेट (Marriage Certificate) काम आ सकता है।
  • यदि विवाहित दंपति शादी के बाद विदेश यात्रा जाना चाहते हैं तो बहुत सारे देशों में पारंपरिक शादी को मान्यता नहीं दी जाती है इसलिए आपको मैरिज सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होता है।
  • किसी एक की मृत्यु के बाद बीमा कंपनी से क्लेम लेने के लिए
  • शादी के बाद पति पत्नी के बिच में किसी भी तरह कि तकरार या तलाक होता है तो जमीन जायदाद पर तभी हक मांगा जा सकता हैं जब आपके पास विवाह प्रमाणपत्र होता हैं।

Delhi Marriage Registration के प्रकार

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या शादी के भी प्रकार होते हैं। जी बिल्कुल शादी भी अलग अलग प्रकार की होती हैं जो निम्नानुसार हैं –

  1. हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अनुसार

यदि दुल्हन और दूल्हा एक ही धर्म से संबंध रखते हैं तो यह हिन्दू विवाह अधिनियम के अनुसार है। अब इसमें ऐसा नहीं है कि दूल्हा और दुल्हन केवल हिन्दू धर्म के ही होने चाहिए। यह सभी धर्मों पर लागू होता हैं जैसे जैन, सिख, हिन्दू, बौद्ध आदि

  1. विशेष विवाह अधिनियम 1954 के अनुसार

इस अधिनियम में वे विवाह आतें हैं जिसमें दूल्हा और दुल्हन अलग अलग धर्म से होते हैं। जो भी अपने धर्म के अलावा दूसरे धर्म में शादी करता है उसे इस अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाता है।

Delhi marriage registration के लिए शुल्क

रजिस्ट्रेशन फीस भी विवाह के प्रकार के अनुसार अलग अलग होती हैं। जो निम्न प्रकार हैं –

  • यदि आप हिन्दू विवाह अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण करवाते हैं तो आपको आवेदन के लिए 100/- का शुल्क देना पड़ता है।
  • और यदि आप विशेष विवाह अधिनियम में पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आपको आवेदन के लिए 150/- का शुल्क देना पड़ता है।

Delhi marriage registration के लिए पात्रता

दिल्ली मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए भी कुछ पात्रता मानदंड होते हैं। आपको पात्रता मानदंड को पूरा करना होता है यह निम्न हैं –

  • दिल्ली में विवाह पंजीकरण करने के लिए आप या तो दिल्ली के स्थाई निवासी होने चाहिए। या आपके पास कोई भी ऐसा दस्तावेज हो जो साबित कर सके कि आप दिल्ली में रह रहे हैं।
  • हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार पत्नी तथा पति एक ही धर्म जैन, सिख, बौद्ध, हिंदू के होने चाहिए।
  • पंजीकरण के लिए आवेदन हेतु लड़की कि उम्र 18 वर्ष से अधिक और लड़के कि उम्र 21 वर्ष से अधिक की होना अनिवार्य है।
  • विवाह प्रमाणपत्र तभी बन सकता है जब पति तथा पत्नी दोनों कि अनुमति होती हैं।
  • मैरिज रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास एक गवाह होना भी जरूरी है।
  • आप विवाह पंजीकरण तभी करा सकते हैं यदि पति या पत्नी में से कोई भी भारत का नागरिक है।
  • शादी के 60 दिन बाद तक ही आप मैरिज रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐसा न होने पर जुर्माना राशि के साथ आवेदन कर सकते हैं।

Delhi marriage registration के लिए आवश्यक दस्तावेज

दिल्ली मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए निम्न दस्तावेज की जरूरत पड़ती हैं –

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • शपथ पत्र
  • शादी का निमंत्रण कार्ड
  • शादी की फोटो
  • पासपोर्ट साइज फोटो दो
  • पूजारी द्वारा प्रमाण पत्र
  • पता के लिए प्रमाण पत्र
  • आवेदन पत्र

Click here for E district Delhi registration

Delhi marriage registration के लिए गवाह के दस्तावेज

यदि आप किसी गवाह को लेकर जाते हैं तो उसके भी कुछ दस्तावेज कि जरुरत होती है जो निम्न प्रकार है –

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

Delhi marriage registration Online Apply

  • दिल्ली विवाह पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट delhigovt.nic.in पर जाना है।

e-district-delhi-marriage-registration

  • इसके बाद E-district सेक्शन में रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यदि आप नये यूज़र है तो रजिस्ट्रेशन करें और आपने पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो लॉगिन करें।
  • इसके बाद “सेवाओं के लिए आवेदन” कर क्लिक करें
  • अब आपको “राजस्व विभाग” के सेक्शन में जाना है।
  • यहां आपको “विवाह पंजीकरण” के लिए आवेदन का विकल्प दिख जाएगा इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको यहां अपनी सभी जरूरी जानकारी को भर देना है और संबंधित दस्तावेज भी अपलोड कर दें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन सबमिट कर दें।
  • और आवेदन डाउनलोड करके इसका प्रिंट जरूर निकाल लें।

Delhi marriage registration ऑफलाइन आवेदन

  • दिल्ली विवाह प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सबसे पहले आपको “उप विभागीय मजिस्ट्रेट” के कार्यालय में जाना है।
  • यहां पर आपको अपने फॉर्म को सही सही भरकर इसके साथ आवश्यक दस्तावेज के साथ ही हस्ताक्षर करके जमा करा दें।
  • इसके बाद आपको कोई भी एक तारिक दी जाएगी, उस दिन वहां जाएं।
  • अपने साथ शपथ कर्ता को भी लेकर आएं।
  • यहां सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।
  • सभी कानूनी रूप से जांच पूरी होने के बाद लगभग 2 महीने के अंदर आपका “Delhi marriage registration” हो जाएगा।

तत्काल मैरिज सर्टिफिकेट

दिल्ली सरकार लगातार अपनी सेवाएं बेहतर करने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने तत्काल विवाह प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत 24 घंटे के भीतर आपका विवाह प्रमाणपत्र बनाकर दिया जाता है। यदि आप भी अपना तत्काल विवाह प्रमाणपत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 10000 /- रुपए शुल्क देना होता हैं। लेकिन आप सभी प्रकार की दौड़ भाग से बच सकते हैं।

Delhi marriage registration Helpline Number

दिल्ली सरकार ने विवाह प्रमाणपत्र बनवाने में आने वाली समस्या का समाधान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस नम्बर पर बात करके आप आवेदन करने में हो रही सभी परेशानी का हल निकाल सकते हैं। इसके साथ ही यदि आपको किसी भी प्रकार कि जानकारी लेने के लिए भी आप इस नम्बर पर बात कर सकते हैं। दिल्ली विवाह पंजीकरण हेल्पलाइन नंबर हमने निचे दे दिया है।

Helpline Number : 01123935730 / 01123935731 / 01123935732 / 01123935733

Helpline (Toll-Free) : 011-23935734

Email : edistrictgrievance@gmail.com

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि किस प्रकार से आप Delhi marriage registration कर सकते हैं, हमें उम्मीद है कि आप हमारी बताई जानकारी से संतुष्ट होंगे। इसके बाद भी यदि आपको किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हम आपके सवाल का जबाव जरूर देंगे।

Categories: delhi
Related Post