Ekharid Haryana Registration 2021 | ई खरीद किसान पंजीकरण पोर्टल, हरियाणा

ई-खरीद किसान पंजीकरण | Ekharid Haryana portal 2021 | हरियाणा ई खरीद पोर्टल | ईखरीद पोर्टल के लाभ | Benefit of E kharid Portal | ई खरीद किसान पंजीकरण हरियाणा, ऑनलाइन Registration

हरियाणा सरकार ने खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया में सभी स्तरों पर पारदर्शिता लाने के लिए “ई-खरीद” पोर्टल के माध्यम से एक ई-गवर्नेंस की और कदम रखा है । इस पहल से व्यापारियों को व्यापार करने में आसानी होगी। हम अपने इस लेख EKharid Farmer Registration 2021 में किसानों को  बताना चाहते है कि, वे किस तरह से ई-खरीद पोर्टल के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसमें क्या क्या सुविधाएं और लाभ मिलेंगे।  Ekharid Haryana Portal

का  मुख्य उद्धेश्य हमारे किसानो  के व्यापार को सरल, सहज औऱ सुलभ बनाना है।

ई खरीद हरियाणा- EKharid Haryana

Ekharid Haryana वास्तविक समय की जानकारी और समय पर भुगतान करके किसानों को सशक्त करेगा। “ई खरीद हरियाणा (Ekharid)” पोर्टल राज्य कृषि विपणन बोर्ड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सरकार की एक संयुक्त पहल है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सितंबर 2016 में हरियाणा के लिए ई-खरीद प्रणाली शुरू की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल सीधे सरकार को बेच सकते है। बस आपको फसल की बुवाई के समय फसल का सही विवरण देना होगा। जो किसान अपनी फसल इसके माध्यम से बेचना चाहते है वो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अभी तक इस पोर्टल पर 9 लाख से अधिक किसानो ने पंजीकरण किया है।

इस पोर्टल से आप भावान्तर भरपाई योजना का लाभ भी ले सकते है जिसमें बागवानी उत्पादकों के लिए मण्डी में उनके उत्पादन के कम दाम मिलने पर सरकार द्वारा भरपाई की जाती है । 

Ekharid Haryana 2021 Objectives

हरियाणा में पहले फसल बेचने के लिए किसी बिचौलिए या borker के माध्यम से सरकार को फसल बेचैनी पड़ती थी लेकिन अब Ekharid haryana portal के माध्यम से किसान सीधे फसल सरकार को बेच पाएंगे। जिसे लाभ सीधा किसानो को मिलेगा इस पोर्टल का उद्देश्य किसानो और सरकार के बीच की दूरी खत्म करना है। ई-खरीद हरियाणा पोर्टल से किसान सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं का लाभ भी आसानी से ले पाएंगे। मतलब साफ़ है किसानो की आय में वृद्वि और योजनाओ को सीधे किसानो तक पहुंचा कर प्रधानमंत्री जी के 2022 के किसान की आय दूगनी मिशन को साकार करना है।

Key Points
 Name of Portal Haryana Ekharid
 Lunched By State govt. Haryana
 Registration Process Online
 Official Website https://ekharid.in/
 Beneficial For Farmers of Haryana

Benefit of Ekharid Portal 2021- ई-खरीद हरियाणा पोर्टल के लाभ

  • Ekharid Portal से किसानो द्धारा किये जाने वाले व्यापार का डिजटिलाईजेशन होगा और ये काम खुद भी कर सकते है 
  • इससे बिचौलियो और घूसखोरो से मुक्ति मिलेगी जिससे किसान के पास अधिक धन राशि आएगी।
  • किसानो को बिचौलियो को अब अतिरिक्त कमीशन नहीं देना पड़ेगा।
  • ई खरीद हरियाणा किसानो के व्यापार को सरल, सहज औऱ सुलभ बनायेगा इसके साथ ही किसानो का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण होगा

EKharid 2021, Haryana farmer registration instruction

इस पोर्टल पर किसान पंजीकरण करने के लिए सरकार ने कुछ दिशा निर्देश जारी किये है जिनका पालन करना बहुत जरुरी है अत इसको ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद ही किसान पंजीकरण के लिए आवेदन करे।

  1. सभी (*) चिह्नित क्षेत्र भरना अनिवार्य हैं।
  2. आधार कार्ड नंबर 12 अंक का होना चाहिए।
  3. मोबाइल नंबर 10 अंक का होना चाहिए। ये मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज़ करना होगा।
  4. फसल की सम्बन्धित जानकारी ई खरीद हरियाणा में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस द्वारा भेजी जाएगी।
  5. किसान निम्नलिखित दस्तावेज पंजीकरण करने के समय अपने पास रखें
  6. आधार कार्ड
  7. जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी /फारद की कॉपी से अपना मुरब्बा नंबर खसरा नंबर देख कर भरें
  8. फसल के नाम /किस्में /बुआई का समय
  9. बैंक की पासबुक की कॉपी जिस पर IFSC code और account नंबर साफ नज़र आये

सक्षम युवा योजना हरियाणा

Haryana EKharid Farmer Registration Required Documents

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • ज़मीन के दस्तावेज
  • पासपोर्ट फोटो
  • पहचान पत्र
  • किसान ही इस पोर्टल पर आवेदन कर सकता है।

How to register on EKharid portal 2021 – ई खरीद किसान पंजीकरण ऑनलाइन

  • ई खरीद किसान पंजीकरण (Ekharid 2021 registration)  करने के लिए सरकार की वेबसाइट  पर विजिट करे। विजिट करने पर होम पेज नीचे दिए गए पेज के जैसा होगा।

 haryana E kharid portal

  • होम पेज पर login बटन के पास किसान रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे। यहाँ पर क्लिक करने पर तत्काल पंजीकरण या साधारण पंजीकरण ( मुरब्बा – -किल्ला number नहीं पता है तो ) पर क्लिक करे । 
  • क्लिक करने पर आधार /फ़ोन नंबर/परिवार id एंटर करने के बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आधार कार्ड नंबर, मोबाइल फोन, अपना नाम, गाँव का नाम, तहसील, बैंक का खाता नंबर, पता सब भर दे और सबमिट पर क्लिक करे।

EKharid Portal form

  • ई-खरीद हरियाणा में किसान पंजीकरण करने के बाद किसान आधिकारिक पोर्टल  पर अपने खाते में “Login” कर सकते हैं।

Ekharid Haryana Helpline details

  • किसी सहायता के लिए आप टोल फ्री 18001802060 पर कॉल कर के सहायता भी ले सकते है या मेल-iD hsamb@hry.nic.in पर मेल भी कर सकते है।
  • टोल फ्री हेल्प लाइन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम करती है। आप किसी भी मोबाइल से कॉल कर कोई सम्बन्धी जानकारी हासिल कर सकते है या योजना के बारे में डिटेल में जान सकते है।

HSMB Address

Haryana State Agricultural Marketing Board,

C-6, SECTOR – 6, PANCHKULA.(HARYANA) INDIA

Ekharid bhavantar bharpai yojana

भावान्तर भरपाई योजना का लाभ भी आप ई खऱीद पोर्टल से उठा सकते है इसके लिए आपको पोर्टल पर दिए गए लिंक “भावान्तर भरपाई योजना” पर क्लिक करना होगा। इस योजना में बागवानी उत्पादकों के लिए मण्डी में उनके उत्पादन के कम दाम मिलने पर सरकार द्वारा भरपाई की जाएगी ,इस योजना में टमाटर, प्याज, आलू एवं फूलगोभी,शिमाल मिर्च, गाजर,मटर ,भिंडी मिर्च आदि का मूल्य निर्धारित किया गया है जो किसानो के बाजार के जोखिम को काम करता है ,इसके लिए पंजीकरण अवधि सरकार द्वारा निर्धारित की गयी है आपको Ekharid पोर्टल पर विजिट कर। किसान पंजीकरण करना होगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार अभी तक पोर्टल पर 9,23,038 किसानो ने रजिस्टर किया है और सरकार की योजना का लाभ ले रहे है। इतनी बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन बताता है की योजना कितनी कारगर है। पोर्टल पर ट्रेडर्स भी रजिस्टर कर सकते है अभी तक 25000 ट्रेडर्स इस पर रजिस्टर हो चुके है।

Click for more related article like Kissan Samman nidhiMeri Fasal Mera Byora , Parivar Pehchal Patra Online Updation

Frequently asked questions in Ekharid Haryana 2021

Ekharid haryana पोर्टल क्या है?

यह एक वेब पोर्टल है जिसके माध्यम से किसान अपनी फसल सीधे सरकार को बेच सकते है। बस आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद फसल की बुवाई के समय फसल का सही विवरण देना होगा।

ईखरीद हरियाणा का हेल्पलाइन डिटेल्स क्या है?

किसी सहायता के लिए आप फ़ोन 8001802060 पर कॉल कर सकते है या मेल-iD hsamb@hry.nic.in पर मेल भी कर सकते है।

ईखरीद 2021 हरियाणा में रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

ई खरीद किसान पंजीकरण (E kharid 2021 registration) के लिए पोर्टल पर विजिट करना होगा जिसका लिंक आर्टिकल में दिया गया है।

E-Kharid Portal आधिकारिक वेब एड्रेस कौन सा है।

पोर्टल पर विजिट करने के लिए आपको ekharid.in पर विजिट करना होगा।

6 Responses

  1. RITIK says:

    2021 KI GEHU OR MUSTARD KI ONLINE REGISTRAION KAB SHURU HOGI

  2. vinod singhal says:

    New regestrasion date

  1. August 9, 2020

    […] है और नज़दीकी सेवा केंद्र कैसे ढूढ़े। हरियाणा ई खरीद पोर्टल क्या है और किसान… हरियाणा जामबन्दी नक़ल ऑनलाइन कैसे […]

  2. August 10, 2020

    […] E-खऱीद हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *